Monsoon Skin Care Tips and Home Remedies in Hindi – मानसून में त्वचा की देखभाल और घरेलू उपचार
Monsoon Skin Care Tips and Home Remedies in Hindi – बरसात का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएँ, भीनी-भीनी खुशबू और हरियाली लेकर आता है। लेकिन ये मौसम मानसून में तेज धूप से तो राहत दिलाता है पर , ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे: नमी, पसीना, संक्रमण, मुंहासे, और फंगल इंफेक्शन आदि । मानसून में त्वचा को खास देखभाल की ज़रूरत होती है, ताकि उसकी प्राकृतिक सुंदरता और निखार बना रहे। तो ऐसे में मौसम के साथ स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव करना जरूरी है तो आज मैं आपके लिए ले कर आयी हु। स्किन केयर टिप्स (Monsoon Skin Care Tips& home remedies)और घरेलू उपाय जो न सिर्फ आसान हैं, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने मे आपको हेल्प करेंगे ।
मानसून में त्वचा की समस्याएँ
- फंगल इंफेक्शन (Ringworm, Athlete’s Foot)
- मुंहासे और पिंपल्स
- स्किन पर खुजली और लाल धब्बे
- स्किन का बेजान और रूखा होना
- एलर्जी और रैशेज
मानसून स्किन केयर के लिए सामान्य सुझाव
- रोज़ाना कम से कम 2 बार चेहरा हल्के फेस वॉश से धोएँ।
- मानसून में हल्के मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें।
- मौसमी फल और हरी सब्ज़ियाँ खाएँ।
- बादल होने पर भी UV किरणें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
- नमी को रोकने वाले सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
मानसून में त्वचा की देखभाल के घरेलू उपचार
हल्दी और दही का फेस पैक
विधि: 1 चम्मच हल्दी + 2 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएँ।
लाभ: एंटी-बैक्टीरियल और नमी प्रदान करने वाला।
नीम का फेस मास्क
विधि: नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें गुलाबजल मिलाएँ और चेहरे पर लगाएँ।
लाभ: मुंहासों और बैक्टीरिया से बचाव
नींबू और शहद
विधि: 1 चम्मच नींबू रस + 1 चम्मच शहद चेहरे पर 10 मिनट लगाएँ।
लाभ: त्वचा को निखार और डिटॉक्सिफाई करता है।
एलोवेरा जेल
विधि: ताज़ा एलोवेरा जेल रोज़ रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएँ।
लाभ: जलन, खुजली, और इन्फेक्शन से राहत।
बेसन और दूध
विधि: बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएँ, 15 मिनट चेहरे पर लगाएँ।
लाभ: डेड स्किन हटाता है और ग्लो लाता है।
मानसून में आहार और जीवनशैली
गुनगुना पानी पिएँ — शरीर को डिटॉक्स करने के लिए।
तैलीय और तली-भुनी चीज़ों से बचें — त्वचा पर तेल जमने से मुंहासे होते हैं।
फ्रेश जूस और सलाद लें — एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।
योग और ध्यान करें — हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है।
मानसून में स्किन केयर के खास टिप्स
- नमी से बचने के लिए त्वचा को सूखा रखें।
- फेस वॉश का चयन स्किन टाइप के अनुसार करें।
- हफ्ते में 1–2 बार स्क्रबिंग करें।
- नाखून और पैरों की सफाई पर ध्यान दें।
- समय-समय पर स्किन डॉक्टर से चेकअप कराएँ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें